Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पाकिस्तान का भारत से सिंधु जल संधि के दायरे में रचनात्मक बातचीत का आग्रह

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह टिप्पणी तब की, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के अपने फैसले को रद्द करने वाले 'स्थायी मध्यस्थता न्यायालय' के आदेश को मानने से इनकार कर दिया।

भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कई कूटनीतिक और आर्थिक कदमों के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान ने इस साल मार्च में हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का रुख किया था ताकि संधि की स्थिति तय की जा सके। यह कदम भारत की कार्रवाई को चुनौती देने के तौर पर देखा गया था।

अंद्राबी ने कहा कि अदालत ने यह दोहराया है कि सिंधु जल संधि पूरी तरह लागू और बाध्यकारी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले को पूरी तरह लागू कराने के लिए पाकिस्तान सभी संभव कदम उठाएगा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश