Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत

काहिरा, दो सितंबर (एपी) मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में बुधवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मिस्र और जॉर्डन के नागरिकों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसे में 28 अन्य लोग घायल हुए हैं।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना दक्षिण सिनाई प्रांत में दहाब और नुवैबा के पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़क पर हुई।

मंत्रालय ने कहा कि मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाने के लिए घटनास्थल पर 20 एम्बुलेंस तैनात की गईं। मंत्रालय ने पीड़ितों की नागरिकता के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हताहतों में जॉर्डन के नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि उसने सटीक संख्या नहीं बताई।

जॉर्डन की राजधानी अम्मान स्थित सार्वजनिक प्रसारक 'अल-ममलका' ने बताया कि दुर्घटना में जॉर्डन के 10 लोगों की मौत हुई है। इसने बताया कि बस काहिरा से अम्मान जा रही थी, तभी दहाब और नुवैबा के बीच सड़क पर पलट गई।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे के कारणों का खुलासा नहीं किया। हालांकि, मिस्र के मीडिया ने खबर दी है कि बस का एक टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

एपी सुमित नरेश

नरेश