Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ को ‘लोकतंत्र का स्तंभ’ करार दिया

पणजी, दो सितंबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को ‘लोकतंत्र का स्तंभ’ करार दिया और मतदाता सूचियां तैयार करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका की सराहना की।

गोवा दौरे के दौरान बीएलओ से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कुमार ने कहा कि ‘युवा, ऊर्जावान और बिना थके काम करने वाले’ बीएलओ से मिलना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी भारत की चुनाव व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुमार के अनुसार, भारत में मतदाता सूचियां बीएलओ तैयार करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बीएलए इन सूचियों की जांच/ऑडिट करते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता केवल मतदाता सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया में भी बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी/जांच उम्मीदवार या उनके पोलिंग एजेंट करते हैं। इसी तरह उम्मीदवारों के एजेंट मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखते हैं।

अंत में कुमार ने दावा किया कि भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया की सबसे पारदर्शी चुनाव प्रक्रियाओं में से एक है।

ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को गोवा पहुंचे। वह 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों तथा चुनाव से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।

भाषा संतोष नरेश

नरेश