Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छह देसी कट्टे, 10 कारतूस ‍व एक कार बरामद की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी हनी निहाल (20) और दिल्ली के कोटला गांव निवासी जतिन भाटी (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि 19 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिली कि अवैध हथियारों की खेप लेकर एक व्यक्ति मध्य प्रदेश से दिल्ली आएगा जिसके बाद एक टीम ने धौला कुआं में जाल बिछाया।

अधिकारी ने बताया कि टीम ने हनी निहाल को रोका और उसके कब्जे से पांच देसी कट्टे और 10 कारतूस बरामद किए। मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान निहाल ने बताया कि वह हथियार जतिन उर्फ प्रिंस को देने के लिए मध्य प्रदेश से लाया था।

निहाल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने 20 अगस्त को, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाटी की कार को रोक लिया और उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश