Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बेंगलुरु में कॉलेज छात्र का अपहरण कर गिरोह ने की मारपीट

बेंगलुरु, दो सितंबर (भाषा) बेंगलुरु में एक कॉलेज छात्र का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना एक सितंबर को अपराह्न करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई, जब छात्र कॉलेज के पिछले द्वारा के पास अपना स्कूटर खड़ा कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय छात्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी जबरन उसे एक सफेद रंग की कार में खींचकर ले गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने छात्र की शिकायत के हवाले से बताया कि बाद में कार यहां पत्तनगेरे मेन रोड स्थित एक बार के सामने रुकी, जहां सभी आरोपियों ने कथित तौर पर छात्र के साथ मारपीट की जिससे उसे चोटें आईं।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे उसी स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि छात्र वहां से पैदल कॉलेज पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ राष्ट्रोत्थान अस्पताल गया, जहां उसका इलाज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केंगेरी थाने में पांच नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश