Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ

अयोध्या (उप्र), दो सितंबर (भाषा) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

ट्रस्ट की बैठक में मिश्रा के नाम पर मुहर लगायी गयी।

ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीईओ पद के लिये 5,585 आवेदनों में से चयनित किए गए तीन उम्मीदवारों में से मिश्रा को इस पद के लिये चुना गया।

उन्होंने कहा कि बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की डॉक्टर निर्मला यादव को ट्रस्ट में नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल करने का निर्णय भी लिया गया है।

सीईओ नियुक्त किये गये देवरिया निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने आपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायुसेना कमान की अगुवाई की थी।

भाषा चंदन सलीम राजकुमार

राजकुमार