Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उन्नीस राज्यों में 140 लोगों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, दो सितंबर (भाषा) तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच के जरिए मोबाइल के कलपुर्जे और सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान के जालौर जिले का रहने वाला प्रकाश कुमार मोबाइल दुकान चलाता है। उसे आदिलाबाद के इछोड़ा मंडल निवासी एक मोबाइल दुकानदार से 2.18 लाख रुपये की ठगी के दर्ज मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर 19 राज्यों में करीब 140 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे पांच करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

एसपी ने लोगों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया मंचों पर मोबाइल के कलपुर्जे या अन्य कोई भी सामान यदि बहुत कम कीमतों पर बेचे जा रहे हैं तो उनके लिए अज्ञात व्यक्तियों को पैसे का पहले भुगतान नहीं करें।

भाषा

शुभम माधव

माधव