Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भाजपा विधायक और उप्र के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में कैंसर से निधन

बुलंदशहर (उप्र), दो सितंबर (भाषा) जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के सुरजावली गांव के मूल निवासी शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज हो रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।

शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सीट बरकरार रखी।

बाद में, वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 के विधानसभा चुनाव में शिकारपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए।

शर्मा ने बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से फिर से चुने गए।

भाषा सं जफर मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल