Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जर्मनी में विस्फोट और संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद रेलवे स्टेशन बंद किया गया

बर्लिन, दो सितंबर (एपी) दक्षिणी जर्मनी के ऑग्सबर्ग के एक रेलवे स्टेशन के पास विस्फोट होने और फिर वहां संदिग्ध वस्तु बरामद होने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन बंद कर दिया। फिलहाल इस स्टेशन से ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर स्टेशन के पास एक गलियारे में एक अज्ञात वस्तु में धमाका हुआ जिससे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के मुताबिक घायल लोगों में 17 साल की एक लड़की और 18 साल का एक लड़का शामिल है। दोनों ही यूक्रेन के नागरिक हैं।

‘डीपीए’ के अनुसार, बाद में मुख्य स्टेशन पर ही एक और संदिग्ध वस्तु मिली जिसमें धमाका नहीं हुआ था।

बवेरिया राज्य आपराधिक पुलिस कार्यालय के विस्फोटक विशेषज्ञ घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि स्टेशन के आसपास सड़क पर यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विस्फोट के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

ऑग्सबर्ग बवेरिया राज्य का एक शहर है जिसकी आबादी करीब 3.08 लाख है। यह म्यूनिख से लगभग 78 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

एपी सुरभि अमित

अमित