Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

इमाम की चोट की जांच की जाएगी: आकिब जावेद

इस्लामाबाद, दो सितंबर (एपी) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने इमाम उल हक की पिंडली की चोट की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

यह सलामी बल्लेबाज लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पाकिस्तान की 194 रन की हार के दौरान बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरा था।

पाकिस्तान के निजी समाचार चैनल जियो टीवी को दिए एक साक्षात्कार में चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य आकिब ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच की जाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद आपने दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। ऐसा कैसे हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चोट लगना आम बात है और हमने अतीत में ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां खिलाड़ी प्लास्टर लगे होने के बावजूद मैदान पर उतरे। यह मामला अलग है। यह बेहद चिंता का विषय है और इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।’’

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में हार के बाद सात खिलाड़ियों को वापस बुला दिया था जिनमें इमाम भी शामिल हैं। इसके अलावा गेंदबाजी कोच उमर गुल और मुख्य कोच सरफराज अहमद को भी बर्खास्त कर दिया गया था।

एपी

पंत

पंत