Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गेल मोनफिल्स ने अपने 40वें जन्मदिन पर जीत हासिल की

न्यूयॉर्क, दो सितंबर (एपी) गेल मोनफिल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई और इस तरह से अपने 40वें जन्मदिन को यादगार बना दिया।

मोनफिल्स ने एडोल्फो डेनियल वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराया। वह वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जिमी कॉनर्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने दो सितंबर 1992 को 40 वर्ष की आयु में जैमे ओन्सिन्स को हराया था।

मोनफिल्स ने लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों से कहा, ‘‘यह वाकई बहुत खास था। अपने 40वें जन्मदिन पर खेलना खास है। आप लोगों ने इसे अविश्वसनीय बना दिया।’’

मोनफिल्स इस साल के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं और इस टूर्नामेंट को यादगार बनाना चाहते हैं, जहां वे 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी एलिना स्वितोलिना के साथ जोड़ी बनाकर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की और पहली बार एक साथ खेलते हुए मिश्रित युगल के सेमीफाइनल तक पहुंचे।

एपी

पंत

पंत