Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

केरलम में दीवार से कार टकराने से एक व्यक्ति की मौत

कोझिकोड (केरलम), दो सितंबर (भाषा) केरलम में कोझिकोड जिले के चेवायूर में बुधवार तड़के एक कार के कथित तौर पर दीवार से टकराने के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग पांच बजे मेडिकल कॉलेज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

मृतक की पहचान चेवायूर निवासी सुधाकरण (65) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार एक ढलान से नीचे उतरते समय अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह दीवार से टकराई गई और उसमें आग लग गई। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं दीवार से टकराने से पहले ही तो कार में आग नहीं लगी थी।

जांच के तहत पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र