Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

दुबई, दो सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान की सुरक्षा एजेंसियों की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसियों ‘फार्स’ और ‘तस्नीम’ ने मंगलवार देर रात बताया कि ईरान ने भी इस तरह के अभियान शुरू किए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका के एक हमले में एक ऐसे घर को निशाना बनाया गया, जहां शादी समारोह था। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मंगलवार को हमले उस समय किए गए, जब तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो ‘‘उसे फिर से कहीं अधिक कड़े और बड़े स्तर पर निशाना बनाया जाएगा, लेकिन यह सबसे बड़ा हमला नहीं होगा। वह हमला अभी रोका हुआ है।’’

अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोका।

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य कार्रवाई के बीच पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए यात्रा अलर्ट जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी देशों को लेकर जारी एक व्यापक परामर्श में कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सुरक्षा स्थिति जटिल बनी हुई है और अप्रत्याशित रूप से तनाव बढ़ने की आशंका है।’’

एपी गोला शोभना

शोभना गोला

गोला