Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद हुइजेंगा से की मुलाकात

वाशिंगटन, दो सितंबर (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रिपब्लिकन पार्टी से सांसद बिल हुइजेंगा से मुलाकात की और उन्हें ऊर्जा आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने की नयी दिल्ली की पहल तथा रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी के बारे में जानकारी दी।

क्वात्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दक्षिण और मध्य एशिया पर सदन की विदेश मामलों की समिति की उपसमिति के अध्यक्ष सांसद बिल हुइजेंगा के साथ सार्थक बातचीत हुई।’’

भारतीय राजदूत ने हुइजेंगा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी से जुड़े हालिया घटनाक्रम और प्रगति पर विचार विमर्श किया। इसमें रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

क्वात्रा ने कहा, ‘‘मैंने ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में हमारी बढ़ती साझेदारी, जिसमें आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाना शामिल है, और क्षेत्रीय मुद्दों पर हमारे बढ़ते सहयोग के बारे में उन्हें जानकारी दी। साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अमेरिकी कांग्रेस में द्विदलीय समर्थन को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।’’

ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति में बाधाओं के बीच अमेरिका भारत के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र