Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

एनएचएआई टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ईडी की कई राज्यों में छापेमारी

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कई टोल प्लाजा पर ‘‘धोखाधड़ी से’’ टोल वसूली से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई।

केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की।

प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें तैयार करने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर ऐप का इस्तेमाल किया गया और टोल प्लाजा पर वसूली गई रकम आधिकारिक लेखा प्रणाली में दर्ज नहीं करके कहीं ओर भेजी गयी।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और एनएचएआई के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, छापों का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस धोखाधड़ी से फायदा उठाने वाले लोगों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन का पता लगाना है।

भाषा गोला शोभना

शोभना