Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

एनएसयूआई ने कैंडल मार्च निकालकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग की

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने मंगलवार को दिल्ली में कैंडल मार्च निकालकर 16 साल की लड़की को न्याय दिलाने की मांग की जिसके साथ पिछले दिनों चलती बस में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) ने एक बयान में कहा कि संगठन के सदस्य पीड़िता और उसके परिवार के समर्थन में एकत्र हुए और मामले में तुरंत कार्रवाई, जवाबदेही और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की मांग की।

संगठन ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान रायसीना रोड पर उसके राष्ट्रीय कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अवरोधक लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न्याय की मांग और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।

छात्र संगठन ने कहा कि वह इस मुद्दे को उठाता रहेगा और न्याय मिलने तक लड़की और उसके परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

भाषा अविनाश जोहेब

जोहेब

जोहेब