नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) जर्मनी के पर्यावरण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर ने मंगलवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी उनके साथ थे।
श्नाइडर ने तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय की दीर्घाओं का दौरा किया।
प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
बयान में जर्मन मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘इस दौरे के लिए धन्यवाद। मुझे भारत के महान लोगों का इतिहास देखकर खुशी हुई, जो अब आजादी और लोकतंत्र में रह रहे हैं।’’
भाषा अविनाश जितेंद्र
जितेंद्र