Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बिहार में टीआरई-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को शुरू होने की संभावना: अधिकारी

पटना, एक सितंबर (भाषा) बिहार में स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (टीआरई-4) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने यह जानकारी दी।

स्कूल शिक्षक के 32,388 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन प्रक्रिया में बदलाव के कारण इसे सोमवार को टाल दिया गया था।

बीपीएससी ने इन पदों पर भर्ती के लिए अगस्त के मध्य में अधिसूचना जारी की थी। यह अधिसूचना पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र में टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच जारी की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव के बाद यह प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश