Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा लोक भवन देश का पहला आईजीबीसी प्लैटिनम-प्रमाणित हरित परिसर बना

भुवनेश्वर, एक सितंबर (भाषा) ओडिशा का लोक भवन देश का पहला ऐसा राजभवन बन गया है, जिसे 'हरित परिसर रेटिंग प्रणाली' के तहत ‘इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (आईजीबीसी) का प्लैटिनम प्रमाणन मिला है। यह टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना की दिशा में एक अहम कदम है।

मंगलवार को यहां लोक भवन के न्यू अभिषेक हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने आईजीबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. शेखर रेड्डी से प्रमाणन प्राप्त किया।

लोक भवन परिसर को 100 में से 88 अंक मिले, जिससे यह आईजीबीसी रेटिंग प्रणाली की सबसे उच्च श्रेणी में आ गया है।

लोकभवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ओडिशा का लोक भवन भारत का पहला ऐसा लोक भवन बन गया है जिसे 'ग्रीन' और 'प्लैटिनम' प्रमाणन मिला है। यह देश का पहला ऐसा लोक भवन भी है, जिसने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सरकारी गाड़ियों का काफिला रखा है।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप