Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गुरु रविदास की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों से संबंधित समिति में विपक्ष के सदस्य भी होंगे: सैनी

चंडीगढ़, एक सितंबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों के लिए बनाई गई समिति में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने संत रविदास के 650वें ‘प्रकाश पर्व’ के मौके पर ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान अगले साल 20 फरवरी तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

सैनी ने कहा कि ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के लिए गठित समिति में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ पर एक प्रस्ताव पेश किया, जो रविदास के 650वें ‘प्रकाश पर्व’ को समर्पित है। सदन ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश