Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कुमारस्वामी का वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने का आह्वान

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को वाहन उद्योग से वृद्धि को व्यापक आधार देने और विनिर्माण का लाभ घर-घर पहुंचाने पर ध्यान देने का आग्रह किया।

कुमारस्वामी ने वाहन डीलर के संगठन ‘फाडा’ के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि 'विकसित भारत 2047' की दिशा में आगे बढ़ते हुए विनिर्माण को आर्थिक वृद्धि के केंद्र में रखना होगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल विनिर्माण से देश की समृद्धि नहीं बनती, इसका लाभ घरों तक पहुंचना चाहिए और हर फैसले में भारतीय ग्राहक को केंद्र में रखना चाहिए।

उन्होंने इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने और वाहन एवं वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण मजबूत करने के लिए सरकार की पहल का उल्लेख किया।

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पीएम ई-ड्राइव योजना शुरू की है, जिसके तहत 26.5 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि वाहन एवं वाहन कलपुर्जों के लिए 25,038 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 82 आवेदकों को मंजूरी मिल चुकी है। इससे अब तक 44,036 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है तथा करीब 68,000 रोजगार सृजित हुए हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय