Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आरबीआई ने सुमन रे को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को सुमन रे को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। वह जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) तथा परिसर विभाग का कामकाज देखेंगे।

वह कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नति से पहले महाराष्ट्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

केंद्रीय बैंक में अपने तीन दशक से अधिक के करियर के दौरान उन्होंने मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय समावेश, भुगतान एवं निपटान प्रणाली, उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण और मानव संसाधन समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

रे पश्चिमी क्षेत्रीय स्थानीय बोर्ड के सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यकारी निदेशक के तौर पर वह जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) विभाग तथा परिसर विभाग का कामकाज संभालेंगे।

भाषा रमण अजय

अजय