Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने डीजीएएफएमएस का कार्यभार ग्रहण किया

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा)प्रख्यात चिकित्सक और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पाचन तंत्र रोग विशेषज्ञ) एयर मार्शल संदीप थरेजा ने मंगलवार को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक (डीजीएएफएमएस)का कार्यभार ग्रहण किया।

अधिकारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) में बड़े बदलाव के दौर में हुई है। इस दौरान परिचालन चिकित्सा तैयारी, संयुक्त कामकाज, सैन्य स्वास्थ्य देखभाल के आधुनिकीकरण, डिजिटल स्वास्थ्य, चिकित्सा अनुसंधान और नवोन्मेष , मानव संसाधन विकास और सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

पुणे सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एफएमएमसी) के पूर्व छात्र एयर मार्शल थरेजा को दिसंबर 1986 में सेना के चिकित्सा कोर में कमीशन प्राप्त हुआ था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एक जाने-माने चिकित्सक और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के तौर पर, उन्होंने दिल्ली से मेडिसिन में एमडी और भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में डीएम की पढ़ाई पूरी की है।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश