Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

द्वारका सेक्टर-8 नाले में अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में एक नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हालत में है जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है और हाल के दिनों में लापता हुए लोगों के विवरण का मृतक के साथ मिलान कर रही है।

जांच के तहत आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव