Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

इंदौर में हवाई अड्डे के पास विकसित होगी ‘एयरोसिटी’, 600 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

इंदौर, एक सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के पास करीब 11 हेक्टेयर जमीन पर ‘एयरोसिटी’ विकसित करेगी जिसमें 500 से 600 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) परीक्षित झाड़े ने इस निकाय के संचालक मंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि ‘एयरोसिटी’ हवाई अड्डे से करीब 500 मीटर दूर विकसित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से इंदौर-पीथमपुर आर्थिक गलियारे तक भी सीधा संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।

झाड़े ने कहा, ‘‘एयरोसिटी में आवासीय उपक्रमों के साथ ही होटल और कार्यालयों से जुड़ी गतिविधियों को भी अनुमति होगी। शुरुआती तौर पर हमें एयरोसिटी में 500 से 600 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।’’

उन्होंने बताया कि शहर के मेघदूत गार्डन के पास 3.83 हेक्टेयर जमीन पर एक थीम आधारित मनोरंजन पार्क विकसित किया जाएगा और इसका खाका तैयार किया जा रहा है।

भाषा हर्ष जितेंद्र अजय

अजय