Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

झारखंड में स्कूल वाहन और पिकअप वैन की टक्कर, बच्ची की मौत; चार बच्चे घायल

देवघर, एक सितंबर (भाषा) झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार को एक स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर होने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह चितरा थाना क्षेत्र में सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर नारंगी मोड़ के पास उस समय हुआ जब स्कूल वाहन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था।

उसने बताया कि इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन विपरीत दिशा से आई और स्कूल वाहन से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है।

सारठ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मुजीबुर अंसारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘घायलों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। चारों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’’

एसडीपीओ ने बताया कि स्कूल वाहन में कम से कम 10 बच्चे सवार थे और सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच थी।

उन्होंने बताया कि पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश