Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली में पीसीआर वैन में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक कर्मी और डीटीसी के एक चालक द्वारा पीसीआर वैन में कथित रूप से शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद दोनों के खिलाफ संबंधित विभागों ने कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के अंदर कर्मचारी शराब पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और डीटीसी चालक की पहचान कर ली गई है। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि डीटीसी चालक को लाइन हाजिर किया गया है।'

पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम (डीटीसी) ने अपने चालक के खिलाफ विस्तृत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती है और जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बयान में इन कर्मियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।

भाषा नोमान

नोमान जोहेब

जोहेब