Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

असम: नगांव लोकसभा उपचुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस, गुवाहाटी में नए प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन

गुवाहाटी, एक सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की असम इकाई ने मंगलवार को गुवाहाटी में अपने नए राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया और घोषणा की कि पार्टी नगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव लड़ेगी।

कार्यालय का उद्घाटन पश्चिम बंगाल से पार्टी के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक और असम प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष व विधायक शरमन अली अहमद ने किया।

पार्टी के एक बयान के अनुसार, उद्घाटन के बाद लगभग 300 पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें औपचारिक रूप से नगांव लोकसभा उपचुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं।

उन्होंने कहा, 'हम लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवार का फैसला एक तय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार उच्च शिक्षित, ईमानदार और समर्पित होना चाहिए, तथा वह हिंदी या अंग्रेजी में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में सक्षम होना चाहिए।'

अहमद ने बताया कि नए कार्यालय से आवेदन पत्र बांटने का काम शुरू हो गया है और इच्छुक दावेदारों से पांच सितंबर तक फॉर्म लेकर जमा करने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा, 'वर्तमान में देश और राज्य भाजपा के कुशासन से जूझ रहे हैं। लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ एक मजबूत विकल्प की तलाश कर रहे हैं और इस बार वह विकल्प तृणमूल कांग्रेस बनेगी।'

विधायक ने कहा कि चुनाव मैदान में तृणमूल कांग्रेस का मुख्य मुद्दा मूल निवासियों के अधिकारों की लड़ाई और उनकी ज्वलंत समस्याएं होंगी।

नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए जरूरी हुआ है क्योंकि कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने असम विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने।

भाषा सुमित नरेश

नरेश