नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 336 रुपये की गिरावट के साथ 16,020 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 336 रुपये या 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,020 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 19,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश