नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख और देश में आवक कम रहने के बीच मंगलवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये तथा सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। दूसरी ओर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में मजबूती थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में कम कीमत पर किसानों की ओर से बिकवाली से बचने के कारण तिलहनों की आवक कम है। दूसरी ओर देश में त्योहारी मांग बढ़ रही है। इससे ऊपर विदेशी बाजारों की तेजी ने यहां अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में मजबूती को बल दिया। उन्होंने बताया कि सरसों और सोयाबीन की मंडियों में आवक कम थी जिसके कारण इन दोनों तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। विदेशी बाजारों में तेजी की वजह से छुट्टियों के उपरांत पाम-पामोलीन की भी औद्योगिक मांग अधिक थी जिससे पाम-पामोलीन के दाम में भी मजबूती दिखी। हालांकि, अब भी आयातक लागत से नीचे दाम पर सोयाबीन डीगम और पाम-पामोलीन बेच रहे हैं, इस वजह से विदेशों में जितना बाजार मजबूत रहा है, उतनी अधिक तेजी यहां नहीं आई। ऊंचे दाम पर सुस्त और कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन तथा कमजोर मांग के बीच बिनौला तेल स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...
सरसों तिलहन - 8,325-8,375 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,900 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,750-2,850 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,750-2,900 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,925 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 6,650-6,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,500-6,600 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय