Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मजबूत वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 106 रुपये की तेजी के साथ 8,255 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 106 रुपये या 1.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,255 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 7,895 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.39 प्रतिशत बढ़कर 91.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश