Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

वोडाफोन आइडिया ने नई ब्रांड पहचान के लिए शाहरुख खान को बनाया अभियान का चेहरा

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपनी नई ब्रांड पहचान के अभियान के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया ने अपनी नई ब्रांड पहचान के तहत कंपनी के ‘लोगो’ में बदलाव किया है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘वीआई ने अपने आने वाले अभियान ‘वीआई बदल रहा है... तैयार रहिए‘ के ​​लिए शाहरुख खान को चेहरा भी बनाया है।’’

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि शाहरुख खान का कंपनी से जुड़ना उसके नए चरण में लाई जा रही ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और आशावाद का प्रतीक है।

भाषा यासिर अजय

अजय