Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पीसीबी के टेस्ट टीम में बदलाव के बाद मिसबाह ने चयनकर्ता के पद से इस्तीफे की पेशकश की

लाहौर, एक सितंबर (भाषा) मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा इंग्लैंड दौरे के दौरान बिना उनसे सलाह किए टेस्ट टीम और टीम प्रबंधन में व्यापक बदलाव किए जाने के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय चयन समिति से हटने की पेशकश की।

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि मिसबाह ने यह पेशकश पीसीबी के राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर इंग्लैंड दौरे के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगने के एक दिन बाद की।

सूत्र ने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं से यह बताने को कहा गया है कि टेस्ट टीम में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को किस आधार पर चुना गया था।’’

असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के अन्य सदस्य हैं।

पूर्व कप्तान मिसबाह इस बात से विशेष रूप से नाराज थे कि इंग्लैंड में टीम में बदलाव करने और मुख्य कोच तथा गेंदबाजी कोच को हटाने के फैसले लेते समय उन्हें दरकिनार कर दिया गया।

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को बता दिया है कि वह पद से हटने के लिए तैयार हैं लेकिन जिस तरह बोर्ड ने इंग्लैंड में सात खिलाड़ियों को वापस बुलाकर उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया वह सही नहीं था। वह भी तब जब इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट बाकी था।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द