Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि63 न्यायालय नीट लीड प्रदर्शन

शीर्ष अदालत ने कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियां रद्द कीं

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन सभी प्राथमिकियों को रद्द कर दिया, जो देश भर में 20 से 25 जुलाई के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई थीं। इसके बाद कॉजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में पांच सितंबर को होने वाले अपने प्रस्तावित मार्च को रद्द कर दिया।

दि18 मोदी लीड जीडीपी

जीडीपी की 7.8% वृद्धि दर का श्रेय मोदी ने देशवासियों को दिया; 'झूठ की गूंज' फैलाने वालों पर निशाना

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक उथल-पुथल, युद्धों और आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने को बेहद प्रभावशाली बताते हुए मंगलवार को इसका श्रेय देश की जनता को दिया।

दि65 सरकार कॉजपा प्रदर्शन

छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी : नड्डा

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस ली जाएंगी और उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दि40 कांग्रेस लीड अर्थव्यवस्था

आंकड़ों की बाजीगरी से ‘बदहाल’ आर्थिक स्थिति को छिपा रही है सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों की ‘‘बाजीगरी’’ के जरिये देश की आर्थिक स्थिति की ‘‘बदहाल हकीकत’’ छिपा रही है।

दि67 भाजपा जीडीपी राहुल

भारतीय अर्थव्यवस्था पर झूठ फैलाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए : भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’’ बताने और एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने का झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

दि46 राहुल एसआईआर

‘वोट चोरी’ के तरीके बदलते हैं, मकसद सिर्फ भाजपा को जिताना है : राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से दो करोड़ से अधिक नाम कटने को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘वोट चोरी’’ के तरीके बदलते रहते हैं, लेकिन मकसद किसी भी कीमत पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है।

प्रादे10 उप्र बैंक नकली मुद्रा

सहारनपुर में पीएनबी की शाखा से 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद

सहारनपुर (उप्र), सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ‘करेंसी चेस्ट’ में असली नोटों की जगह नकली नोट रखे जाने का मामला सामने आया है और यहां कथित रूप से करीब 7.40 करोड़ रुपये अंकित मूल्य के नकली नोट मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि32 मोदी लीड एससीओ

एससीओ आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे: मोदी

बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से उन देशों का मुकाबला करने का आग्रह किया जो आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करते हैं।

वि44 नेपाल दूसरी लीड बाढ़

नेपाल में और शव मिलने के बाद विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हुई

काठमांडू, नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद सुरक्षाबलों ने आठ जिलों से और शव बरामद किए हैं जिससे इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,003 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ50 एनसीएलटी दूसरी लीड चंद्रा

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की संपत्ति बेचने, 6.5 करोड़ रुपये की पुनर्भुगतान योजना पर लगाई रोक

नयी दिल्ली, दिवाला न्यायाधिकरण एनसीएलटी ने एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को अपनी संपत्तियां बेचने या हस्तांतरित करने से मंगलवार को रोक दिया। साथ ही उन्हें समूह की कंपनियों के कर्ज के लिए दी गई व्यक्तिगत गारंटी से जुड़े करीब 22,006 करोड़ रुपये के दावों का लगभग 6.5 करोड़ रुपये में निपटान करने की अनुमति देने वाले आदेश पर भी रोक लगा दी।

अर्थ44 लीड जीएसटी

कुल जीएसटी संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कुल संग्रह अगस्त में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये हो गया।

खेल19 खेल भारत टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बुमराह और राणा भारतीय टीम में

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया लेकिन उनका चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि39 कृत्रिम मेधा असर

एआई किस दिशा में बढ़ रहा है? 1960 के दशक के दो मीडिया विशेषज्ञ राह दिखा सकते हैं

ब्रिसबेन, यदि हम देखें तो 1960 का दशक प्रौद्योगिकी, संस्कृति और राजनीति में बड़े बदलावों का दौर था। टेलीविजन मीडिया के पूरे परिदृश्य को तेजी से बदल रहा था और उस समय किसी को आसानी से समझ नहीं आ रहा था कि इस बदलाव को किस तरह से देखा जाए।

वि38 बच्चे पुस्तक भाषा

बच्चों की चित्र वाली पुस्तकें भाषाओं के प्रति बदलती सोच को दर्शाती हैं, उनके पुनर्जीवन में भी मददगार

ऑकलैंड, शोध से यह बात अच्छी तरह सामने आई है कि बच्चों की चित्र वाली पुस्तकें भाषा सीखने में मदद करती हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप