Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने अपने 210 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 130 - 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसका आईपीओ बोली के लिए 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक नौ सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने बयान में कहा कि आईपीओ में 1.50 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनसे कुल 210 करोड़ रुपये जुटाए जाने की योजना है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की जारी परियोजनाओं और जमीन के अधिग्रहण के वित्तपोषण तथा सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

केरल की यह कंपनी मध्यम-प्रीमियम, प्रीमियम, अल्ट्रा-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी श्रेणियों में बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं के विकास और बिक्री से जुड़ी है।

भाषा यासिर रमण

रमण