Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नेपाल में बाढ़ : मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,003 हुई; करीब 4,000 लोग अब भी लापता

काठमांडू, एक सितंबर (भाषा) नेपाल में आठ जिलों से और शव मिलने के बाद भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,003 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) ने बताया कि लगभग 4,000 लोग अब भी लापता हैं, जबकि करीब 12,000 लोगों को बचाया गया है।

गत 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमस्खलन की वजह से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही हुई। हिमालयी सीमावर्ती इलाके से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी के जरिए बाढ़ का पानी तेजी से नीचे की ओर आया, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

एनडीआरएमए के अनुसार, चितवन जिले में सबसे अधिक 321 शव बरामद किए गए। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 216, नवलपरासी वेस्ट में 170, नुवाकोट में 95, गोरखा में 65, धाडिंग में 57, रसुवा में 41 और तनहुन में 38 शव बरामद किए गए।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप