Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि18 : मोदी लीड जीडीपी

जीडीपी की 7.8% वृद्धि दर का श्रेय मोदी ने देशवासियों को दिया; 'झूठ की गूंज' फैलाने वालों पर निशाना

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक उथल-पुथल, युद्धों और आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने को बेहद प्रभावशाली बताते हुए मंगलवार को इसका श्रेय देश की जनता को दिया।

दि12 : कांग्रेस महंगाई

महंगाई का नया ‘हाई-वोल्टेज’ झटका, आंकड़ों की बाजीगरी से गुमराह कर रही सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महंगाई की सच्चाई पर पर्दा डालने और आंकड़ों की बाजीगरी के जरिये जनता को गुमराह करने में लगी है, जबकि महंगाई आम लोगों की जेब पर चौतरफा असर डाल रही है।

वि22 : मोदी एससीओ

आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए एससीओ को एकजुट होकर काम करना होगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) को आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने और उसे मिलने वाली वित्तीय मदद रोकने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा तथा आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।

प्रादे33 : हरियाणा कांग्रेस राहुल

'शुद्धीकरण' विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़, हरियाणा कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की।

प्रादे2 : महाराष्ट्र हजारे लीड स्वास्थ्य

गुर्दे में संक्रमण के बाद अन्ना हजारे मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुंबई, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की रक्त जांच रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण के संकेत मिलने के बाद उन्हें मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हजारे के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी।

वि14 : नेपाल बाढ़

नेपाल में अचानक आयी बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,000 के करीब

काठमांडू, नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 987 हो गई और सुरक्षा बल देश के अलग-अलग हिस्सों में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान और शव बरामद कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि6 : नेपाल बाढ़ बचाव

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 11,000 से अधिक लोगों को बचाया गया

काठमांडू, नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 11,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है तथा तलाश और बचाव अभियान के लिए 22,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अर्थ18 : एनसीएलटी चंद्रा

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में नोटिस जारी किए, संपत्ति बेचने पर रोक

नयी दिल्ली, सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवाला मामले की सुनवाई के लिए गठित एनसीएलटी की पांच सदस्यीय विशेष पीठ ने मंगलवार को सभी पक्षों को नोटिस जारी किए और एस्सेल समूह के चेयरमैन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी संपत्तियां बेचने या हस्तांतरित करने से रोक दिया।

अर्थ21 : जीएसटी संग्रह

सकल जीएसटी संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये हो गया।

खेल4 : खेल फुटबॉल मेस्सी आंकड़े

लियोनेल मेस्सी के अर्जेंटीना के साथ 21 साल के सफर में आंकड़ों पर नजर

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की और इस तरह से यह स्टार स्ट्राइकर अब अर्जेंटीना की तरफ से खेलता हुआ नहीं दिखेगा।

भाषा

तान्या मनीषा

मनीषा