Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

श्रीनगर भूमि धोखाधड़ी मामले में मृत पटवारी समेत दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

श्रीनगर, एक सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा ने जमीन हड़पने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक पूर्व राजस्व अधिकारी की मौत पहले ही हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन हड़पने और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) से भवन निर्माण की अनुमति हासिल करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा ने श्रीनगर के उप न्यायाधीश की अदालत में श्रीनगर के बारापत्थर निवासी मुश्ताक अहमद मलिक और तत्कालीन पटवारी (अब मृत) के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए थे और जांच में आरोप सही पाए गए।

अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने, महत्वपूर्ण तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और सरकारी पद का कथित तौर पर दुरुपयोग किए जाने का खुलासा हुआ।

उन्होंने कहा कि जांच को 'साबित' मानते हुए बंद कर दिया गया और न्यायिक निर्णय के लिए सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा