Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गुवाहाटी में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल

गुवाहाटी, एक सितंबर (भाषा) असम के गुवाहाटी में मंगलवार को भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के माथघरिया इलाके में उस समय हुई, जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भूस्खलन के कारण दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में दंपति का बेटा घायल हो गया और उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात से इलाके में भारी बारिश हो रही है और संभवत: इसी के कारण भूस्खलन हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिहाड़ी मजदूरी करने वाला यह व्यक्ति कई वर्षों से अपने परिवार के साथ इस इलाके में रह रहा था।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा