Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भूमि पेडनेकर ने दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ‘शर्मनाक’ बताया

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिल्ली में एक बस में नाबालिग लड़की के साथ हाल ही में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ‘‘शर्मनाक’’ बताया।

अभिनेत्री ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘‘हम इस तरह की घटनाओं को बार-बार होते हुए कैसे देख सकते हैं। शर्मनाक।’’

दिल्ली में एक चलती बस में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बस करीब 43 किलोमीटर तक चलती रही और फिर लड़की को कथित तौर पर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया।

पीड़िता चार अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में इस उम्मीद में चढ़ी थी कि उसे नोएडा सेक्टर-63 में उतार दिया जाएगा, लेकिन चलती बस में वाहन के चालक और कंडक्टर ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

बाद में उसे उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया गया।

दिल्ली पुलिस द्वारा कश्मीरी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद कानपुर के रहने वाले दो आरोपियों बस चालक कुलदीप (39) और कंडक्टर संदीप (26) को तिमारपुर के एक पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा