Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मार्श और हेड की ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी, लाबुशेन बाहर

सिडनी, एक सितंबर (भाषा) मिशेल मार्श और उनके साथी सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है।

मार्श और हेड इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और बांग्लादेश में वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाला यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने किसी को कप्तान नियुक्त किए बिना ही टीम की घोषणा की है। जिम्बाब्वे में तीन मैचों की वनडे सीरीज में मार्श का टीम की कप्तानी करना तय है, जिसके बाद नियमित वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस दक्षिण अफ्रीका में कमान संभालेंगे। उनके साथी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में चुना गया है।

क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, कमिंस ने यह भी संकेत दिया है कि वह दक्षिण अफ्रीका में होने वाले तीनों वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिसका मतलब है कि मार्श को एक बार फिर उनकी जगह कप्तानी संभालनी पड़ सकती है।

युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज डरबन (24 सितंबर), जोहान्सबर्ग (27 सितंबर) और पोटचेफस्ट्रूम (30 सितंबर) में खेली जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, ‘‘यह छह मैचों की श्रृंखला अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। इसलिए मिच (मार्श), ट्रैविस और जोश (हेज़लवुड) का वापसी करना बहुत अच्छा है।’’

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिशेल मार्श, पैट कमिंस (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिशेल स्टार्क (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), एडम ज़म्पा।

भाषा

पंत

पंत