Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्वीन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन, एक सितंबर (भाषा) त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल में अपने नाम पर बने स्टैंड का अनावरण किया।

स्टैंड के अनावरण का यह समारोह सोमवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 64वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्वीन्स पार्क क्रिकेट क्लब मेंं आयोजित किया गया था।

इन तीनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी वर्षों तक शानदार प्रदर्शन किया है।

इस सम्मान के साथ ब्रावो, पोलार्ड और नारायण त्रिनिदाद एवं टोबैगो के उन प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम क्वींस पार्क ओवल से जुड़े हुए हैं।

इस स्टेडियम में ब्रायन लारा पवेलियन, डेरिक मरे प्लेयर्स गैलरी, जेफरी स्टोलमेयर स्टैंड, लेरी कॉन्स्टेंटाइन स्टैंड, गेरी गोमेज़ मीडिया सेंटर और सिरिल एल डुप्रे स्टैंड भी हैं।

भाषा

पंत

पंत