Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आर्सेनल और बार्सिलोना का विजय अभियान जारी

लंदन, एक सितंबर (एपी) आर्सेनल ने एस्टन विला को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा, जबकि बार्सिलोना और रोमा ने क्रमश: स्पेन और इटली में शानदार जीत दर्ज की।

मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने बुकायो साका के 59वें मिनट में किए गए गोल के दम पर तीन अंक हासिल किए।

उधर ला लिगा में लामिन यामल और राफिन्हा दोनों ने दो-दो गोल किए जिससे बार्सिलोना ने रायो वैलेकानो को 5-2 से हराकर अपने घरेलू मैदान पर लगातार 21वीं जीत दर्ज की।

इस जीत से बार्सिलोना गोल अंतर के आधार पर रियाल मैड्रिड से आगे निकलकर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

इटली की लीग सीरी ए में डोनेल मालेन ने दो मैचों में अपने गोल की संख्या पांच तक पहुंचा दी। उनके शानदार प्रदर्शन से रोमा ने लेचे के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की। मालेन ने रोमा की फियोरेंटीना के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत में हैट्रिक लगाई थी।

एपी

पंत

पंत