Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

स्काईवेज एयर सर्विसेज के शेयर की बाजार में निराशाजनक शुरुआत, 10 प्रतिशत से अधिक टूटा

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) हवाई माल ढुलाई एवं लॉजिस्टिक्स कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को बाजार में निराशाजनक शुरुआत हुई। यह 138 रुपये के निर्गम मूल्य से 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 124.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 9.78 प्रतिशत कम है।

एनएसई पर शेयर 10.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 124 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,928.71 करोड़ रुपये रहा।

स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 71.25 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 582.79 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 131-138 रुपये प्रति शेयर था।

नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका