Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री अगस्त में 42 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख इकाई

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 इकाई हो गई। इस दौरान घरेलू बाजार में एसयूवी की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ी।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि अगस्त 2026 में निर्यात समेत कुल बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 इकाई रही।

एमएंडएम के यूटिलिटी वाहन खंड में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 59,257 इकाई हो गई। कंपनी ने निर्यात समेत कुल 61,167 यूटिलिटी वाहन बेचे।

कंपनी की घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 27,415 इकाई रही जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है।

भाषा निहारिका

निहारिका