Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सिम्बायोटेक फार्मालैब का शेयर धीमी शुरुआत के बाद संभला

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को शेयर बाजार में धीमी शुरुआत की और बीएसई पर 988 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब एक प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर यह 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 978.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालांकि, बाद में इसने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और 8.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,074.05 रुपये पर कारोबार करने लगा।

एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य 988 रुपये पर ही सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 9.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,083.40 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,965.36 करोड़ रुपये रहा।

सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 71.26 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,757 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर था।

नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

इंदौर स्थित सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित दवा तथा जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है।

भाषा निहारिका

निहारिका