Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में लोगों की मौत पर जताया दुख

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख जताया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

विस्फोट में फैक्टरी की इमारत और आसपास के छह अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश