Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने की प्रतिबद्ता जताई

(फोटो के साथ)

बिश्केक, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और किर्गिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई इस बैठक में उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को और बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जापारोव के साथ उनकी बैठक 'बहुत सार्थक' रही।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'हमने स्वास्थ्य सेवा, औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, खनिज, कृषि, डिजिटल तकनीक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को गति देने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा रक्षा व सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने, खेल, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के माध्यम से लोगों के बीच मजबूत संबंध बनाने पर भी चर्चा हुई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जापारोव और किर्गिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने देश की सफल एससीओ अध्यक्षता के लिए भी उन्हें बधाई दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति जापारोव को बधाई दी और कहा कि इसी दिन एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत होना इस अवसर को विशेष बनाता है।'

मोदी ने किर्गिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ बैठकों में भारत की मजबूत भागीदारी को भी रेखांकित किया।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश