Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 593 शहरी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

भुवनेश्वर, 31 अगस्त (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को 62 शहरों और कस्बों में 323 करोड़ रुपये की लागत वाली 593 शहरी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

उन्होंने राज्य में 28 नयी अधिसूचित क्षेत्र परिषद के विकास के लिए 560 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की।

माझी ने कहा, ‘‘मैं नगर प्रशासन के अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को उनकी वाजिब सेवाएं समय पर मिले। हमें लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाने वाली पुरानी व्यवस्था को बदलना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने यहां राज्य-स्तरीय स्थानीय स्व-शासन दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि नगरपालिका अधिकारियों को कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीक और ऑनलाइन प्रणालियों का उचित उपयोग करना चाहिए।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश