Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सीरिया पर 1-0 की जीत के साथ भारत ने एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर अभियान शुरू किया

ताशकंद, 31 अगस्त (भाषा) भारत ने सोमवार को यहां डोस्तलिक स्टेडियम में शमी सिंगामायुम के 86वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत सीरिया को 1-0 से हराकर एएफसी अंडर-20 एशियाई कप 2027 फुटबॉल क्वालीफायर में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

सिंगामायुम ने स्थानापन्न खिलाड़ी एमडी अरबाश के साथ मिलकर बने बेहतरीन मूव को गोल में तब्दील किया और ग्रुप बी के मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाई। यह अंडर-19/अंडर-20 स्तर पर सीरिया के खिलाफ भारत की पहली प्रतिस्पर्धी जीत भी है।

मैच में अधिकांश समय भारत को सीरिया के लगातार हमलों का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने धैर्य नहीं खोया।

कोच महेश गवली की टीम ने रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए सीरियाई हमलों को झेला और शानदार रक्षात्मक खेल का परिचय देते हुए विरोधी टीम को गोल से वंचित रखा।

यह क्वालीफायर से पहले खेले गए चार मैत्री मुकाबलों में लगातार चार बार विरोधी टीम को गोल करने से रोकने के बाद भारत ने लगातार पांचवें मैच में विरोधी टीम को गोल करने से रोका।

मैच के अंतिम मिनटों में भारत ने संयम बनाए रखा और अपनी बढ़त को कायम रखते हुए यादगार जीत दर्ज की।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला तीन सितंबर को मेजबान उज्बेकिस्तान से होगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द